खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
27-Feb-2022 09:12 AM
RANCHI : चारा घोटाला से जुड़े डोरंडा कोषागार मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा मिली है. लालू यादव इस समय कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हुए हैं. रिम्स के पेइंग वार्ड में वह इलाजरत हैं. जेल मैनुअल को लेकर लालू प्रसाद पर अब सख्ती की जा रही है. जांच के लिए जेल अधीक्षक खुद पेइंग वार्ड पहुंच गये.
दरअसल, प्रशासन की तरफ से भी रिम्स के पेइंग वार्ड का समय-समय पर औंचक निरीक्षण किया जाता है. इसी के मद्देनजर पेइंग वार्ड में शनिवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के जेल अधीक्षक हामिद अंसारी ने औचक निरीक्षण किया. वहां पहुंच कर उन्होंने जानकारी ली कि शनिवार को लालू यादव से कौन-कौन मिलने पहुंचे थे. पिछली बार कुछ तस्वीरें और फोटो वायरल हुई थी जिसमें दिखा था रिम्स में ही लालू यादव ने दरबार सजा लिया है. इसलिए इस बार जेल मैनुअल का उल्लंघन न हो इसको लेकर जेल अधीक्षक हमीद अंसारी समय-समय पर खुद जाकर जेल का निरीक्षण कर रहे हैं. जेल नियमों के अनुसार लालू प्रसाद A श्रेणी के कैदी हैं जिनके लिए अलग नियम हैं.
जेल अधीक्षक ने कहा कि शनिवार का दिन लालू यादव से मुलाकात का दिन होता है, इसलिए वो निरीक्षण करने पहुंचे हैं. साथ ही जो प्रोटोकॉल है, उसका पालन होता रहे, इसके लिए भी संबंधित लोगों को हिदायत दी गयी है. लालू प्रसाद को चारा घोटाला में हुई सजा के बाद उनसे मिलने वाले लोगों का तांता लगातार रांची में लग रहा है, ऐसे में जेल प्रशासन आने-जाने वाले हर कोई के बारे में जानकारी रखने की कोशिश कर रहा है.
बता दें कि चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़े केस में बिहार के पूर्व CM और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को CBI की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने 5 साल की जेल के अलावा लालू पर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. मिली जानकारी के मुताबिक सजा सुनाए जाने से पहले लालू प्रसाद यादव का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया था तो वहीं अब उनके किडनी की स्थिति बिगड़ने की भी बात सामने आ रही है.