पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
21-Jan-2022 01:33 PM
PATNA : पहले गोपालगंज और अब सारण में संदिग्ध शराब पीने से मौत मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है. कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी का शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हत्या का केस दर्ज होन चाहिए. फर्स्ट बिहार से बात करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.
प्रतिमा कुमारी ने कहा कि पुनः संशोधन करके शराब की दुकान खुलवानी चाहिए. अगर शराब नहीं खुलता है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी. सरकार जनता की सुविधा के लिए होता है ना कि उनको परेशान करने के लिए. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जनता भाड़ में जाए. प्रतिमा कुमार ने कहा कि पियक्कड़ों को नहीं रोका जा सकता है. शराबबंदी से बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ता है.
लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं इससे अच्छा शराब की दुकान खुलवा दी जाये. अगर शराब की दुकान नहीं खुली तो हम आंदोलन करेंगे. कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जेल में जगह नहीं है. शराब के केस भरे पड़े हैं. जहरीली शराब पीने से इतनी मौतें हो रही है तो इसके जिम्मेदार नीतीश कुमार ही हैं. उन पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए.