ब्रेकिंग न्यूज़

गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश

मृतक के परिजनों से मिले जाप नेता, जहरीली शराब बनाने वालों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा : राजू दानवीर

13-Feb-2023 05:16 PM

By First Bihar

NALANDA: जहरीली शराब पीने से नालंदा के करायपरशुराय में बिजेन्द्र राम नामक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। जन अधिकार पार्टी के नेता राजू दानवीर आज मृतक के परिजनों से मिले और 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इस घटना पर दुख जताते हुए राजू दानवीर ने कहा कि प्रशासन यदि चाह ले, तो बिहार में जहरीली शराब की एक बूंद ना मिले।


जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार सरकार से यह मांग की है कि जहरीली शराब बनाने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होनी चाहिए। जहरीली शराब से लोगों के मरने के सिलसिला नया नहीं है। आए दिन जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है, लेकिन इसको लेकर शासन - प्रशासन का रवैया उदासीन है। उन्होंने कहा कि आखिर जहरीली शराब बिकती क्यों है? जबकि स्थानीय थाना को भी पता है कि शराब कहां बनता है और कौन बनाता है। इस मामले में प्रशासन के भी चूक है। 


नालंदा के कराय परशुराय प्रखंड के सांध ग्राम में बीते दिनों बिजेन्द्र राम की मौत जहरीली शराब पीने से हो गयी थी। राजू दानवीर आज उनके घर गए श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे। वहाँ उन्होंने मृतक के परिजनों को 15 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक मदद की और आगे भी अपने स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में दानवीर ने इस मामले को गंभीर बताते हुए इसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका को भी उदासीन बताया।  


राजू दानवीर ने कहा कि जहरीली शराब पर लगाम लगाने के लिए पुलिस एक्टिव हो। पुलिस प्रशासन को भी शराबबंदी के बाद बनने वाले हर बूंद शराब की जानकारी है, इसलिए अगर प्रशासन चाह लेगी, तो इस मसालेदार के कारोबारियों पर लगाम लग जाएगा और फिर आगे जहरीली शराब से कोई भी नहीं मरेगा। इसलिए हम शासन और प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में उन्हें सख्ती कर शराबबंदी में इसके कारोबार पर रोक लगाने का काम करें। मौके पर उनके साथ पार्टी के कई लोग मौजूद रहे।