ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों...

जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

11-Mar-2021 04:50 PM

LATEHAR: झारखंड के लातेहार में जहरीली गैस से दम घुटकर एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कुएं में पानी का पंप लगाने के दौरान यह हादसा हुआ। जिसमें पिता,पुत्र और भतीजे की मौत हो गई। घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू पाल्हि टोला की है जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुएं में फैली जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में 45 वर्षीय सिमोन टोप्पो, 15 साल के बेटे आशीष टोप्पो और 26 साल के भतीजे अनूप टोप्पो शामिल है। बताया जाता है कि तीनों खेत में सिंचाई कर रहे थे तभी पंप को 20 फीट गहरे कुएं के अंदर से निकालने की कोशिश की जा रही थी। क्योंकि कुएं में सिर्फ 5 फीट ही पानी थी। सिंचाई के दौरान जब कुएं का पानी खत्म हो गया तब पंप को बाहर निकालने के लिए आशीष टोप्पो कुएं में उतरा। एक-दूसरे को बचाने के दौरान तीनों की जान चली गई। कुएं से पंप को बाहर निकालने के दौरान पहले बेटा कुएं में गिर गया जिसे निकालने के लिए पिता कुएं में गए तो वहीं गिर गए तभी दोनों को बाहर निकालने के लिए भतीजा कुएं में उतरा तो वो भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।