ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 'जहरीली बहू' का खौफनाक प्लान, 14 साल में परिवार के 6 लोगों का...

'जहरीली बहू' का खौफनाक प्लान, 14 साल में परिवार के 6 लोगों का किया मर्डर, ऐसे खुला मामला

07-Oct-2019 01:57 PM

DESK : एक जहरीली बहू जिसने एक बड़ा प्लान बनाया और उस प्लान पर काम करते हुए 14 साल के अंदर पति समेत घर के 6 सदस्यों की हत्या कर दी. शनिवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला केरल के कोझीकोड की है. 


केरल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने कैथेलिक फैमिली में हुई सीरियल डेथ मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहु जॉली और दूसरे पति शाजु और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है. जहरीली बहु ने अपने परिवार को साइनाइड देकर एक के बाद एक की हत्या सुनियोजित तरीके से कर दी.


जॉली ने सबसे पहले 2002 में अनम्मा थॉमस की हत्या की और इसे समान्य मौत करार दिया. इसके 6 साल बाद अपने ससुर टॉम थॉमस की हत्या कर दी. तीसरी हत्या उसने 2011 में अपने पति रॉय थॉमस की और उसके बाद 2014 में अनम्मा के भाई मैथ्यू मंजादियिल की कर दी.  2016 में उसने एक रिश्तेदार 2 साल की बच्ची और उसके अगले महीने बच्ची की मां सिली की हत्या कर दी.


सिली की मौत के कुछ ही दिन बाद जॉली ने उसके पति शाजु से शादी कर ली और अपने ससुर की संपत्ति पर दावा ठोक दिया.  जिसके बाद टॉम के बड़े बेटे मोजो ने अपने परिवार में हुए एक के बाद एक मर्डर की जांच करने के लिए क्राइम ब्रांच में शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान यह खुलासा किया कि जॉली और शाजु ने सभी परिवार वाले को साइनाइड देकर हत्या की थी. जॉली ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि शाजू से शादी करने के लिए और थॉमस परिवार की संपत्ति को कब्जा करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया.