ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

जहरीली शराब से हुई मौतों पर भड़के सुशील मोदी, नीतीश सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

जहरीली शराब से हुई मौतों पर भड़के सुशील मोदी, नीतीश सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

15-Apr-2023 07:37 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छपरा जहरीली शराबकांड के बाद अब पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में जहरीली शराब से करीब 22 लोगों की मौते हो चुकी हैं। शराब से हुई मौतों को लेकर बिहार की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। बीजेपी को नीतीश सरकार को घेरने का बैठे बिठाए एक और मुद्दा हाथ लग गया है। बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने शराब से हुई मौतों को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मोतिहार के चार थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से अबतक 22 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जिन 22 लोगों की मौत हुई है वे सभी दलित और पिछड़े समाज से आते हैं। सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंकड़ों को छिपाने का काम कर रही है। घर-घर जाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दबाव बना रहे हैं कि वे शवों का पोस्टमार्टम न कराएं और उनका अंतिम संस्कार कर दें।


उन्होंने कहा कि अस्पताल में बीमार लोगों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर इलाज की समुचित व्यवस्था होती तो जो लोग मारे गए हैं उनमें से आधे से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती थी। बीजेपी सांसद ने कहा कि छपरा में जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाकर मृतकों को मुआवजा दिए जाने के मुद्दे पर चर्चा करेगी लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई बैठक नहीं बुलाई गई। 


सुशील मोदी ने सरकार से मांग की है कि वह जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाकर छपरा समेत जहां भी जहरीली शराब पीने से मौते हुई हैं मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही सुशील मोदी ने पटना हाई कोर्ट की उस टिप्पणी की भी याद दिलाई, जिसमें कोर्ट ने यह कहा था कि जो लोग जहरीली शराब पी कर इलाज के लिए अस्पताल में आते हैं उनके इलाज की व्यवस्था की जानी चाहिए। वहीं मानवाधिकार आयोग ने भी मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया था।