Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना
03-Sep-2020 09:56 AM
PATNA: हाल में दिए गए रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के एक बयान की बिहार की सियासत में खूब चर्चा हुई. इस बयान के अलग अलग मायने निकाले गए. दरअसल उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि वह जहर पीने को भी तैयार हैं. उनके इस बयान को उनकी राजनीतिक मजबूरियों से जोड़कर भी देखा गया.
बिहार विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है, चुनाव में वक्त कम है ऐसे में रालोसपा के अंदर खाने सीटों की संख्या और सीट बंटवारे को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है. कल रालोसपा के कई नेताओं ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की है. हालांकि जहर पीने वाले बयान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा यह दावा कर चुके हैं कि लालू यादव से भी उनकी बात हुई है और महागठबंधन की एकजुटता और जीत सुनिश्चित करने के लिए जितना जहर होगा वह पिएंगे.
लेकिन महागठबंधन के लिए जहर पीने वाले उपेंद्र कुशवाहा को तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी नहीं पच रही है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि महागठबंधन का चेहरा कौन होगा यह अभी तय नहीं है, महागठबंधन के लोग बैठकर तय करेंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा है महागठबंधन में शामिल हर दल में सीएम बनने के योग्य लोग मौजूद हैं. जाहिर है उपेंद्र कुशवाहा का यह बयान यह संकेत देता है कि भले ही महागठबंधन की एकजुटता का दावा किया जा रहा हो लेकिन तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी पर कलह अभी खत्म नहीं हुई है. आरजेडी तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुकी है और कई बार यह साफ कर चुकी है महागठबंधन में सभी दलों को तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट मानना होगा। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से आने वाला यह बयान आरजेडी और आरएलएसपी के बीच के टकराव को बढ़ा सकता है.