ब्रेकिंग न्यूज़

Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग Bihar weather alert : बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 12 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है

जहर को गुड़ समझ खा गये बच्चे, 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जहर को गुड़ समझ खा गये बच्चे, 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

03-May-2023 06:06 PM

By MANOJ KUMAR

KAIMUR: कैमूर में जहर खाने से 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलिया की है। 


जहां इनके माता-पिता मजदूर हैं और ईंट भट्ठे में काम करते हैं। सभी गया जिले के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पक्षी को मारने के लिए गुड़ में जहर मिलाया गया था और घर में रखा गया था। जिसे 7 बच्चे गुड़ समझकर खा गये। जिसके बाद से सभी को उल्टियां होने लगी।


 जिसके बाद हालत बिगड़ता देख सभी बच्चों को लेकर स्थानीय जिला परिषद सदस्य मोहनियां के डॉक्टर भृगुनाथ सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचे जिसके बाद बच्चों का इलाज शुरू किया गया। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।