Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
18-Jan-2024 10:17 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगे कई एसी के तारों को काटने के लिए आज देर शाम एक चोर अस्पताल की छत पर चढ़ा हुआ था। जिसे लोगों ने पकड़ लिया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना नगर थाने को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले चोर को किया गया।
बताया जाता है कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगे कई एसी के तारों को चोर ने काट दिया था और एसी को भी ले जाने के फिराक मे था। तभी उस चोर पर नजर वहाँ पर मौजूद कुछ लोगों की पड़ गई। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों एवं अस्पताल के सुरक्षाकर्मी के द्वारा किसी तरह से उस चोर को अस्पताल के छत से उतरा गया और पहले उसकी पिटाई की गई।
पिटाई के दौरान चोर ने बताया कि ऐसी के बाहरी भाग के तार को वह पहले काट देता है और उसके बाद उसके बाहरी भाग को चुराकर दूसरे जगह बेचने का काम करता है। इस घटना की सूचना सदर अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने नगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद नगर थाने की टाइगर मोबाइल पुलिस सदर अस्पताल में पहुंचकर उस चोर को थाने ले गई। थाने में चोर से पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य साथियों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि इस चोर गिरोह का उद्भेदन किया जा सके।