ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

जहानाबाद में 7 लाख लूट मामले का CCTV फुटेज आया सामने, घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

16-Oct-2022 06:16 PM

By AJIT

JEHANABAD: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही अपराधियों ने एक रिटायर्ड दारोगा को भी अपना निशाना बनाया था। बैंक से कैश निकालने के बाद बाहर निकलते ही अपराधियों ने उनका झोला छिन लिया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


घटना जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित बंधुगंज बाजार की जहां एक रिटायर्ड दारोगा से 7 लाख रुपए लूट लिये गये। दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। रिटायर्ड दारोगा ने घोसी थाने में मामला दर्ज कराया। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सीसीटीवी में दो बाइक सवार अपराधी एक रिटायर बुजुर्ग दारोगा के हाथ से पैसों से भरे बैग को छीनते नजर आ रहे हैं। पैसे छिनने के बाद दोनों अपराधी काको बाजार की ओर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घोसी थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


बता दें कि 2 दिन पूर्व तेल्हारा थाना क्षेत्र के मैमा कोरथु गांव के एक रिटायर्ड दारोगा एकंगरसराय बाजार के स्टेट बैंक से 7 लाख रुपए लेकर जैसे ही बंधु गंज बाजार में उतरे ही थे कि तभी पहले से घात लगाए हुए दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे पैसे से भरे बैग को छीनकर फरार हो गया। जिसके बाद से वो शोर मचाने लगे लेकिन तब तक दोनों काफी दूर जा चुके थे। पीड़ित ने भी उनका पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। जिसके बाद पीड़ित ने स्थानीय घोसी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस को जांच के दौरान बाजार में लगा सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों को पहचाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि दोनों अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।