ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम

जहानाबाद में दो दुकानों से 4 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

18-Jun-2021 11:47 AM

JAHANABAD: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। हथियाबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े दो दुकानों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जहानाबाद के लक्ष्‍मीनारायण मंदिर के पास स्थित दुकानों में लूटपाट के दौरान कैश समेत पांच लाख की संपत्ति लूट लिये। दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि पिंटू लोहनी और फूलचंद साव की दुकानों को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए करीब चार लाख कैश, मोबाइल, सोने की चेन और कार की चाभी तक लूट ली। प्रत्‍यक्षदर्शि‍यों ने बताया कि दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। लूटपाट के बाद सभी लुटेरे जहानाबाद की ओर फरार हो गए। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।