Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
25-May-2024 11:19 AM
By First Bihar
ARA : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए बिहार में तमाम दलों के दिग्गज जमकर पसीना बहा रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दो जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे। वह अगिआंव उपचुनाव के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगे। यहां सातवें चरण में दोनों सीटों पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही उपचुनाव के लिए भी वोटिंग होगी।
सीएम भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में जनसभा करेंगे। वहीं जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अतरी प्रखंड में वह भी रैली को संबोधित करेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तीन जनसभाएं हो रही हैं। हालांकि पीएम की तीनों में से किसी भी जनसभा में सीएम शामिल नहीं होंगे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री की जनसभाओं में मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए थे।
दरअसल, एनडीए के दिग्गज नेता अंतिम चरण के चुनाव के लिए अपनी ताकत लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरा में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद आरके सिंह के लिए वोट मांगेंगे तो जहानाबाद में जेडीयू कैंडिडेट चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। आरा में आरके सिंह का मुकाबला सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद से है, जबकि जहाबानाद में चंद्रवंशी के सामने आरजेडी से सुरेंद्र प्रसाद यादव और बीएसपी के अरुण कुमार हैं।
उधर, बिहार में एक सीट पर विधानसभा का उपचुनाव भी हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में भी प्रचार करेंगे और जेडीयू उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव में शाहाबाद में जेडीयू का खाता नहीं खुला था। ऐसे में इस बार पार्टी यह उम्मीद कर रही है कि यहां का किला भी फतह किया जाए।