Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
28-Feb-2023 09:40 PM
By First Bihar
JEHANABAD: जहानाबाद में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में सभी जिला और प्रखंड के पदाधिकारी शामिल हुए। बता दें कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी इन दिनों निदान यात्रा पर हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रमंडलीय स्तर पर जहानाबाद को प्राथमिकता दी गई है।
यही कारण है कि इस बैठक को जहानाबाद में रखा गया है। कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य एजेंडा यह रहा कि बिहार में जिस तरीके से जात-पात पर राजनीति हो रही है। इससे जनता को कैसे बाहर निकाला जाए। बेहतर भविष्य के लिए जाति देखकर लोग मतदान न करें इस बात को लेकर जहानाबाद में रणनीति बनाई गयी।
आज की बैठक में निदान यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से कब की जाएगी और इसकी रूपरेखा क्या होगी। इन मुद्दों पर बैठक में चर्चा हुई। इस मौके पर विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि बैठक में हमने यह फैसला लिया है बिहार की आवाम को यह समझाना होगा कि आपके पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण जाति आधारित वोटिंग है और इससे आप बाहर निकलेंगे तभी प्रदेश में चौमुखी विकास संभव होगा। निदान यात्रा के दौरान लोगों को जागरुक किया जाएगा।