ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / जगदानंद सिंह का पलटवार.. कौन हैं तेजप्रताप? मैं केवल लालू यादव को जनता...

जगदानंद सिंह का पलटवार.. कौन हैं तेजप्रताप? मैं केवल लालू यादव को जनता हूँ

19-Aug-2021 12:21 PM

PATNA : आरजेडी में छिड़े घमासान के बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है. जगदानंद सिंह का हैसियत नापने वाले तेज प्रताप यादव को जगदानंद सिंह ने पहचानने से इनकार कर दिया है. तेज प्रताप की ओर से लगाये जा रहे गंभीर आरोपों का जवाब देते समय जगदानंद सिंह ने स्पष्ट कहा कि वे तेज प्रताप को नहीं जानते. जगदानंद सिंह लालू प्रसाद यादव के उत्तरदायी हैं. वे लालू को ही जवाब देंगे.


राजधानी पटना के वीरचंद पटेल स्थित आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में पारी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप के आरोपों को बेबुनियाद बताया कर कहा कि वे पार्टी के संविधान से ऊपर नहीं हैं. जगदानंद सिंह ने बताया कि " मैं पार्टी के संविधान से ऊपर नहीं हूँ. कोई भी संस्थान अपने हिसाब से नहीं चलता है. मैनेजमेंट ही संस्थान को चलाता है."


तेज प्रताप की ओर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर जगदा बाबू ने कहा कि "तेज प्रताप यादव कौन हैं. मैं उन्हें नहीं जानता. मैं लालू प्रसाद यादव को जनता हूँ, वे मेरे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मैं उनका उत्तरदायी हूँ. मैं उनके प्रति जवाबदेह हूँ. तेज प्रताप आरजेडी के 75 विधायकों में से बस एक विधायक हैं. वह संगठन में कुछ भी नहीं हैं."


गौरतलब हो कि छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से आकाश यादव को हटाने के बाद तेज प्रताप ने कल रात ट्वीट कर लिखा था कि "प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने में अध्यक्ष जी ये भूल गए की पार्टी संविधान से चलता है और राजद का संविधान कहता है कि बिना नोटिस दिए आप पार्टी के किसी पदाधिकारी को पदमुक्त नहीं कर सकते. आज जो हुआ वो राजद के संविधान के खिलाफ हुआ."