ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जगदानंद सिंह बोले- चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं नीतीश, इसलिए अपराधियों को...

जगदानंद सिंह बोले- चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं नीतीश, इसलिए अपराधियों को नहीं है प्रशासन का डर

15-Dec-2020 12:02 PM

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोला हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं. इसके कारण ही अपराधियों को कोई डर नहीं है. अपराधी दिन रात क्राइम कर रहे है. 

अधिकारियों को भी डर नहीं

जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार के अपराधी तो कह रहे हैं कि नीतीश कुमार चोरी से कुर्सी पर बैठे हैं. नीतीश कुमार के कुर्सी में कोई ताकत नहीं है. अनैतिक आदमी की कोई ताकत नहीं होती है. नैतिकता से ही लोगों में डर होता है. लेकिन यहां तो है ही नहीं. अधिकारियों के बीच भी नीतीश कुमार का कोई डर नहीं है. उनको भी लग रहा है कि नीतीश कुमार चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं.

बिहार में किसानों की स्थिति खराब

जगदानंद सिंह ने किसान आंदोलन पर कहा कि किसान सरकार के आगे अपनी मांगों को लेकर खड़े हैं, लेकिन निकम्मी सरकार को समझ ही नहीं है. जब तक पैदावार का कीमत ही नहीं दिया जाएगा तबतक किसान कैसे आत्मनिर्भर बनेंगे. सिर्फ अनाज का पैदावार करने से आत्मनिर्भर नहीं बनेंगे.किसानों को पैदावार का कीमत मिले. जो एमएसपी था उसको सरकार ने छिन लिया है. नीतीश कुमार बड़े गर्व से कहते हैं कि जो अब हो रहा है कि उसको मैंने तो 6 साल पहले ही कर दिया है. सामान्य किसानों की आय प्रति माह 15 हजार हैं, लेकिन बिहार में तीन हजार है. बिहार में किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है. लेकिन इसकी चिंता सरकार को नहीं है.