Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
20-Sep-2022 04:41 PM
PATNA: राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। उनके हाथों में दूसरी बार राजद की कमान सौंपी गयी है। जगदानंद सिंह निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किये गये हैं। इसकी औपचारिक घोषणा कल की जाएगी। RJD के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन की उपस्थिति में राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीन हसन ने इस बात की जानकारी दी।
सोमवार को RJD प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में जगदानंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अकेले नामांकन किया। इसलिए आज उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कर दी गयी। डॉ. तनवीर हसन ने बताया कि बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद के लिए 19 सितम्बर, 2022 को एक मात्र नामांकन जगदानन्द सिंह, पिता-स्व. रामरूची सिंह, ग्राम+पो0-सहुका, रामगढ़, जिला-कैमूर के द्वारा दाखिल किया गया था। जांच के बाद आवेदन को सही और वैध पाया गया। 20 सितम्बर, 2022 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इस दौरान एकमात्र दाखिल नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया। जिसके बाद बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद के एक मात्र उम्मीदवार जगदानन्द सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया।
राजद के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन की उपस्थिति में उक्त घोषणा करते हुए राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ0 तनवीर हसन ने कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 12 फरवरी, 2022 को मुझे सांगठनिक चुनाव वर्ष (2022-2025) के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया था। मेरे साथ सहयोग के लिए ई0 अशोक यादव, देवकिशुन ठाकुर, सारिका पासवान को राज्य का सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार गत 12 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा सघन सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। सदस्यता अभियान को सघन रूप से सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह जी के द्वारा पार्टी के वरिष्ठ साथियों को जिला की जिम्मेवारी दी गई। पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्येक बूथ पर कम से कम चार क्रियाशील सदस्य बनाने के लक्ष्य प्राप्ति हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान को आन्दोलन का रूप दिया गया, जिसमे पार्टी के सभी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला।
डाॅ0 हसन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के नेतृत्व और समाज के कमजोर वर्ग खासकर दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों के बीच इनकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता के साथ हीं उपमुख्यमंत्री युवा नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रभावकारी नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं का रूझान राजद का सदस्य बनने में परिलक्षित हुआ। जिसके वजह से पिछले सांगठनिक सत्र की तुलना में इस बार पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य 1 करोड़ से 5 लाख अधिक सदस्य बनाये गये। जिसमें आधा से ज्यादा संख्या युवाओं की है। इस बार राजद के सदस्यता अभियान करने में महिलाओं की भागीदारी भी काफी देखी गई और बड़ी संख्या में महिलाओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी संविधान में किये गये संशोधन के अनुसार इस बार प्रारंभिक कमिटी का गठन बूथ स्तर पर किया गया।
डाॅ0 हसन ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किये गये आंशिक संशोधन के उपरान्त 16 सितम्बर, 2022 तक प्रांरभिक इकाई (बूथ कमिटी) से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव सम्पन्न करा लिया गया। जिन पंचायतों और प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं करने के कारण चुनाव नहीं सम्पादित हो सका है वहां निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के पश्चात चुनाव कार्य कराये जायेंगे। निर्धारित तिथि के अनुसार राज्य के कुल 534 प्रखंडों में 508 प्रखंडों, 3320 वार्डों और 8410 पंचायतों में चुनाव कार्य सम्पन्न हो चुका है। सभी जिलों से राज्य परिषद के कुल 243 सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हो चुका है।
डाॅ0 हसन ने बताया कि 21 सितम्बर, 2022 को पटना में राज्य परिषद की बैठक होगी। जिसमें निर्विरोध रूप से निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के निर्वाचन की विधिवत औपचारिकता पूरी की जायेगी एवं उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा जायेगा। संवाददाता सम्मेलन में सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई0 अशोक यादव, देवकिशुन ठाकुर, सारिका पासवान भी उपस्थित थे।