ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / news / जगदानंद की नाराजगी को तेजस्वी ने काल्पनिक बताया, मीडिया से पूछा.. प्रदेश अध्यक्ष...

जगदानंद की नाराजगी को तेजस्वी ने काल्पनिक बताया, मीडिया से पूछा.. प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है क्या?

17-Aug-2021 12:44 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की हर कोशिशों के बावजूद जगदानंद सिंह अब तक के पार्टी कार्यालय नहीं पहुंचे हैं. लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के बयान से दुखी जगदा बाबू ने प्रदेश कार्यालय से दूरी बना रखी है. स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं पहुंचे. आज तेजस्वी यादव जब प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो मीडिया ने उनसे एक बार फिर जगदा बाबू को लेकर सवाल पूछा डाला. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह की नाराजगी को काल्पनिक बताया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह ने अपनी नाराजगी किसी से जाहिर नहीं की है. उन्होंने कहा कि जब नाराजगी होती है, उसे प्रकट करते हैं. नाराजगी सवाल पूछ रहा था तो उसने कहा कि क्या आप लोगों को जगदा बाबू ने नाराजगी की बात कही है. कल्पना पर आधारित सवाल मत पूछिए.


तेजस्वी यादव आज एक बार फिर से जगदानंद सिंह को लेकर पूछे जा रहे सवालों पर असहज नजर आए. लेकिन चुकी मीडिया लगातार सवाल पूछ रही थी तो तेजस्वी को बयान देना पड़ा. आपको बता दें कि जगदानंद सिंह लगातार पार्टी दफ्तर से दूरी बनाए हुए हैं. तेज प्रताप यादव ने उन्हें आलेली कार्यालय में ही छात्र आरजेडी की बैठक के दौरान भला-बुरा कहा था.


गौरतलब हो कि तेज प्रताप ने कहा था कि जगदानंद सिंह हिटलर हैं और कुर्सी किसी की बपौती नहीं है. यह पहला मौका नहीं है जब तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को जलील किया हो. पार्टी के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में भी तेज प्रताप में जगदानंद सिंह को तेजस्वी की मौजूदगी में खरी-खोटी सुनाई थी. बड़ी बात यह रही कि उस कार्यक्रम में लालू यादव दिल्ली से जुड़े थे और उन्होंने तेज प्रताप को समझाने की बजाय उनकी तारीफ कर डाली थी.