Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
30-Jan-2020 09:19 PM
PATNA : लालू-राबड़ी के बडे बेटे तेजप्रताप यादव अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ हाथ धोकर पड़ गये हैं. आज दूसरी दफे जगदानंद पर हमला बोलते हुए तेजप्रताप यादव ने उन्हें ठीक से काम करने की नसीहत दी है.
प्रशांत किशोर को लेकर छिड़ा घमासान
दरअसल आज सुबह तेजप्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को आरजेडी में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा था कि PK का पार्टी में हमेशा स्वागत है. लेकिन कुछ देर बाद ही जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर को गंदी नाली से आया हुआ कीड़ा करार दिया. जगदानंद ने कहा कि प्रशांत किशोर को RJD में नहीं बल्कि पूरे महागठबंधन में एंट्री नहीं लेने दिया जायेगा. जगदानंद सिंह के इसी बयान के बाद तेजप्रताप यादव भड़के.
फिर से बोले तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव ने एक दिन में दूसरी दफे जगदानंद सिंह पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आरजेडी लालू प्रसाद यादव की विचारधारा पर चलेगी जगदानंद सिंह की विचारधारा पर नहीं. जगदानंद सिंह कुछ भी बोलने से पहले सोंच समझ कर बोलें. तेजप्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद को प्रशांत किशोर के बारे में दिया गया बयान वापस लेना चाहिये. उन्होंने फिर दुहराया कि प्रशांत किशोर का RJD में हमेशा स्वागत रहेगा.
फिर सामने आया लालू फैमिली का अंतर्कलह
तेजप्रताप यादव और जगदानंद सिंह के बहाने लालू फैमिली का अंतर्कलह फिर से सतह पर आ गया है. दरअसल जगदानंद सिंह तेजस्वी यादव के सिपाहसलार माने जा रहे हैं. तेजस्वी की पसंद से ही उन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिली है. जगदानंद सिंह का बयान तेजस्वी यादव का ही स्टैंड माना जा रहा है. तेज प्रताप यादव भी इसे समझ रहे हैं. लिहाजा माना यही जा रहा है कि जगदानंद के बहाने वे तेजस्वी पर वार कर रहे हैं.