ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / जगदानंद को RJD प्रदेश अध्यक्ष की कमान, अंतिम समय में पूर्वे का पत्ता...

जगदानंद को RJD प्रदेश अध्यक्ष की कमान, अंतिम समय में पूर्वे का पत्ता साफ

25-Nov-2019 10:58 AM

NALANDA : राजद ने अंतिम समय में पूर्वे का पत्ता साफकर अचानक प्रदेश अध्यक्ष की कमान जगदानंद सिंह के हाथों सौंपने का ऐलान कर दिया है . आज प्रदेश ऑफिस में दोपहर के 12:30 बजे जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे. 

राजद में अचानक हुए इस बड़ी फेरबदल को बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. खबर के मुताबिक राजद प्रमुख लालु प्रसाद यादव के निर्णय के बाद अंतिम समय में यह फैसला लिया गया.


बता दें कि चार बार से राजद के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल रहे रामचंद्र पूर्वे के ही नाम पर इस बार भी चर्चा चल रही थी.  शुरू से ही लालू परिवार के विश्वसनीय रहे  पूर्वे 2010 से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे.  2010 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें अब्दुल बारी सिद्दीकी की जगह पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सिद्दीकी विधानसभा में विधायक दल के नेता बनाए गए थे उसके बाद पूर्वे को यह जिम्मेदारी मिली थी. पर अचानक अंतिम समय में आज जगदानंद सिंह का नाम सामने आ गया.