ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / जगदानंद सिंह बोले-छुट्टी लेकर गांव में आराम कर रहा हूं, इस्तीफे की खबरों...

जगदानंद सिंह बोले-छुट्टी लेकर गांव में आराम कर रहा हूं, इस्तीफे की खबरों पर साधी चुप्पी

12-Oct-2022 09:36 PM

PATNA: राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबरों के बीच आज जगदानंद सिंह ने मीडिया से बात की. एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि वे गांव में अपने पर आराम कर रहे हैं. सवाल पूछा गया कि मीडिया में उनके इस्तीफे की खबरें आ रही हैं. जगदानंद सिंह ने कहा कि इस मसले पर उन्हें कुछ नहीं बोलना है.


बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपने बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से पार्टी के कामकाज से अलग हो गये हैं. वे पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में नहीं जा रहे हैं. दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे. इसके बाद ये खबर उड़ी कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. 


आज जगदानंद सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार से बात की. उन्होंने कहा कि वे अवकाश पर हैं और आराम कर रहे हैं. जब उनसे ये पूछा गया कि वे राजद के दफ्तर में कब से जाना शुरू करेंगे तो जगदानंद सिंह ने कहा कि क्या मैं आराम नहीं कर सकता, क्या मैं छुट्टी नहीं ले सकता. जब उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्हें कहा कि मीडिया की बातों पर उन्हें कुछ नहीं कहना है. 


जानकारों के मुताबिक जगदानंद सिंह का मौन धारण करना ही बता रहा है कि इस्तीफे की खबरें सही हैं. जगदानंद सिंह ने अपने इस्तीफे की खबरों को नकारा नहीं बल्कि उस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. उनके करीबी बताते हैं कि जगदानंद सिंह पार्टी के अंदर की बात को मीडिया में नहीं लाना चाह रहे हैं इसलिए कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं. हकीकत यही है कि वे इस्तीफा दे चुके हैं. वे लालू-तेजस्वी के नीतीश प्रेम से आहत हैं. 


वैसे दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि जगदा बाबू नाराज नहीं है. तेजस्वी ने कहा था कि मीडिया के लोग जगदानंद सिंह को जानते ही नहीं हैं. इसलिए उनके इस्तीफे की खबर चला रहे हैं.