बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
09-Oct-2022 11:17 AM
DELHI : दिल्ली में आज होने जा रही राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के ठीक पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भले ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय अधिवेशन से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन उनके बेटे और पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुके हैं. दिल्ली पहुंचे सुधाकर सिंह ने अपनी आस्था पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव में जताई है. सुधाकर सिंह ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव हमारे नेता हैं और हम उनसे मुलाकात करते रहेंगे.
हालांकि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह बिहार में मौजूदा सरकार के बीच भ्रष्टाचार को लेकर अभी भी अपनी बात पर कायम हैं. सुधाकर सिंह ने कहा है कि हमारी पार्टी बिहार में बदलाव और जनता से किए वादों पर काम करने के संकल्प के साथ सत्ता में आई है. यह हम सब की जवाबदेही है कि कैसे बिहार में किसानों-गरीबों की आवाज को मजबूती दी जाए लेकिन यह भी सच्चाई है कि बिहार में सरकारी स्तर पर भ्रष्टाचार है. सुधाकर सिंह ने कहा है कि वह अपनी पुरानी बात को लेकर अभी भी कायम है.
हालांकि सुधाकर सिंह ने अपने पिता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के दिल्ली नहीं पहुंचने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सुधाकर सिंह ने कहा है कि इस पर पार्टी के प्रवक्ता ही बात रख सकते हैं. आपको बता दें कि जगदानंद सिंह ने पार्टी के दो दिवसीय बैठक से फिलहाल दूरी बनाए रखी है. जगदानंद सिंह पिछले कुछ दिनों से नाराज हैं. उनके बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफे की जानकारी देने के बाद जगदानंद सिंह किसी भी दिन पार्टी के प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचे. उधर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव में भी जगदानंद सिंह की नाराजगी को लेकर कोई खास बयान नहीं दिया. शनिवार को उनसे इस बाबत दिल्ली पहुंचने पर सवाल किया गया था.