ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जैकलीन को गिफ्ट देने वाले सुकेश चंद्रशेखर का दावा : केजरीवाल की पार्टी...

जैकलीन को गिफ्ट देने वाले सुकेश चंद्रशेखर का दावा : केजरीवाल की पार्टी को दिए करोड़ों

20-Dec-2022 02:57 PM

DESK : दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया है। उसने अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये देने के आरोप लगाए हैं। सुकेश के वकील अनंत मलिक ने आज यानी मंगलवार को इस बात का खुलासा किया है। वकील ने बताया कि एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने इन आरोपों की प्राथमिक छानबीन की है और सुकेश का बयान लिया है। 



सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए समिति ने उपराज्यपाल को अपनी सिफारिशें दी है। अब इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है। अनंत मलिक ने कहा कि सुकेश  केजरीवाल की पार्टी पर ये आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा कि सुकेश की तरफ से कई चिट्ठियां भी एलजी को लिखी जा चुकी है। 



सुकेश चंद्रशेखर पहले ही एक्ट्रेस जैकलीन के साथ रिलेशनशिप और उसे गिफ्ट देने की वजह से चर्चा में रह चूका है। उसके ठगी के कई मामले सामने आए, जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। अब उसने आम आदमी को 60 करोड़ रूपये देने का दावा कर दिया है। अनंत मलिक ने कहा कि अब एजेंसियों से मामले की जांच कराई जाए। गौरतलब है कि सुकेश के सत्येंद्र जैन समेत 'आप' नेताओं पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह) की अगुवाई में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।