मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Jan-2023 12:09 PM
VAISHALIi : बिहार में कड़ाके की ठंड पद रही है। इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के आलावा कंबल और जैकेट की खरीदारी पर कभी विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसको लेकर जगह - जगह पर स्टॉल लगाए गए हैं। इसी कड़ी में अब इस ठंड से बचने को लेकर जैकेट खरीदारी से जुडी हुई एक बेहद सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है।
दरअसल, बिहार के वैशाली जिले के ससुराल पक्ष वालों को अपनी दामाद की मांग पूरी न करना बेहद महंगा पड़ गया। गुस्से में आकर दामाद ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। बताया जा रहा है कि, पति ने जैकेट की डिमांड पूरा नहीं करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में मृतक का नाम रितिका कुमारी बताया जा रहा है। यह छपरा के मुफस्सिल थाना इलाके के रहने वाली बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, इन लोगों ने 8 महीने ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही लड़के वाले के तरफ से दहेज की डिमांड कर रितिका को प्रताड़ित किया जा रहा था। रितिका की हत्या के 2 दिन पहले जैकेट के लिए उसे प्रताड़ित किया गया था जिसकी सूचना उसने अपनी मां को दी थी। इस संबंध में ससुराल वालों के खिलाफ वैशाली जिले के देसरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इस मामले में मृतका की मां ने बताया कि, उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति रिवाज से 2 मई 2022 को वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के पानापुर रघुनाथ गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र कालीचरण सिंह उर्फ बुलबुल सिंह के साथ की थी। शादी के समय से ही चार पहिया वाहन और अन्य सामान के लिए उनके पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके साथ ही इनलोगों को आपस में बातचीत भी नहीं करने दिया जाता है।
इसके बाद अब 2 जनवरी 2023 को अचानक 7:30 बजे सुबह में ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि आपकी बेटी का तबीयत खराब हो गया है जल्दी आइए।जबकि हकीकत यह था कि दामाद और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका की मां ने बताया कि इस बात का प्रमाण गले पर दाग और मेडिकल टीम के अफसरों के द्वारा मौके पर बताया जाना है पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है, क्योंकि गले पर दाग स्पष्ट दिखाई दे रहा है।