सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
23-May-2022 01:16 PM
PATNA : बिहार में बढ़ी हुई सियासी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक ताजा बयान सामने आया है। आज मगध महिला कॉलेज में हॉस्टल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब छात्राओं को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने बेहद भावुक तरीके से अपना संबोधन खत्म किया। नीतीश कुमार ने कहा कि वह जब तक हैं बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें केवल काम करना आता है और विकास कार्यों के अलावा वह कुछ भी नहीं जानते। इस बात को पूरी करने के बाद नीतीश कुमार ने अपना संबोधन खत्म किया।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मगध महिला कॉलेज की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में महिला उत्थान की दिशा में सरकार ने कई स्तर पर काम किए हैं। दहेज जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कम उम्र में लड़कियों की शादी होने से कई तरह की परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ता है, जब तक है बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। सियासी जानकार मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में नीतीश के इस संबोधन का मतलब निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मगध महिला कॉलेज में नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार सरकार लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव मदद दे रही है। उन्होंने समाज में फैले बाल विवाह, दहेज जैसे सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी छात्राओं को दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि जबतक हैं बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे।