किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड?
14-Mar-2024 03:05 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में नगर निगम के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एक प्रोफेसर की क्लास लगा दी। दरअसल प्रोफेसर साहब मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार को गुलाब का फूल देने के लिए पहुंचे थे। गुलाब का फूल देने के बाद प्रोफेसर साहब ने मंत्री श्रवण कुमार को गले लगा लिया। प्रोफेसर साहब के इस हरकत को देख मंत्री आगबबूला हो उठे।
मंत्री श्रवण कुमार प्रोफेसर से कहने लगे कि होश में है कि बेहोश हो.. इतना सुनते ही प्रोफेसर साहब मंत्रीजी को सॉरी सॉरी कहते हुए नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार को गले लगा लिये। जिसे देख श्रवण कुमार फिर गुस्सा हो गये कहने लगे कि चलो इधर चलो..चलो इधर..ई के है.. तुम प्रिसिंपल के लायक हो..ऐसे कोई फूल देता है और गले लगाता है. हम जैसे तुम्हारा रिश्तेदार लगते कि समधी मिलन कर रहे हो।
प्रोफेसर साहब को नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार और मंत्री श्रवण कुमार को जबरन गले लगाना भारी पड़ महंगा। मंत्री श्रवण कुमार ने भरी महफिल में प्रोफेसर सुधीर कुमार की जमकर फटकार लगी दी। नालंदा के लोगों को 22 पानी का टैंकर सौंपा गया। किसान कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद कौशलेंद्र और मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे थे।
सांसद और मंत्री को देख किसान कॉलेज के प्रोफेसर सुधीर कुमार काफी उत्साहित हो गये। गुलाब का फूल लेकर वो सांसद और मंत्री का स्वागत करने पहुंच गये। गुलाब का फूल भेट करने पर मंत्री जी ने कोई रियेक्शन नहीं किया लेकिन जब प्रोफेसर साहब ने सांसद और मंत्री को जबरन गले लगाया तो मंत्री श्रवण कुमार हत्थे से उखड़ गये। मंत्री जी प्रोफेसर से पूछने लगे की मेरा रिश्तेदार हो का..समधी मिलन करने आये हो..मंत्री ने उनकी जमकर फटकार लगाई। मंत्री के गुस्से को देख प्रोफेसर सॉरी सॉरी करने लगे। जब प्रोफेसर ने माफी मांगा तब जाकर मंत्री जी का गुस्सा शांत हुआ।
चलो इधर, समधी मिलन कर रहे हैं ?' बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में प्रोफेसर को फटकार लगाई
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 14, 2024
कौन हो तुम, समधी मिलन कर रहे हो क्या?' गले मिले प्रोफेसर तो भड़क गए मंत्रीजी#NALANDA #JDU #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/6ZVF9T0jMD


