Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
21-May-2024 05:50 PM
By First Bihar
SHEOHAR: तेजस्वी यादव अपने कमर के दर्द को बताते हुए कहा डॉक्टर साहब को बोले हैं कि राजद प्रत्याशी ऋतु जायसवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने शिवहर पहुंचे तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि डॉक्टर साहब को बोल दिये हैं कि जब तक मोदी को बेड रेस्ट में नहीं भेज देंगे..तब तक खुद कमर दर्द की दवा लेते रहेंगे..जितना दर्द का दवा देना है दे दो..महंगाई और बेरोजगारी के सामने मेरा दर्द कुछ भी नहीं है।
छठे चरण के चुनाव प्रचार के लिए शिवहर लोकसभा क्षेत्र के मधुबन में पहुंचे तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी जब 2014 में मोतिहारी आए थे तब जनता से यह वादा किये थे कि यदि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा तब मोतिहारी चीनी मिल को सबसे पहले चालू करुंगा। यहां के मिल में बने चीनी का चाय पीने जरूर आऊंगा।
नरेंद्र मोदी के इस वादे को तेजस्वी यादव ने शिवहर की जनता के समक्ष रखते हुए तंज कसा कि मोदी जी मोतिहारी में चीनी मिल कब चालू कराएंगे? यहां की चीनी से बने चाय को कब पियेंगे? दस साल पहले किये गये वादे आज तक पूरे नहीं हुए। अब कब वह वादा मोदी जी पूरा करेंगे? तेजस्वी ने आगे कहा कि देश में ऐसा झूठा प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला था।
तेजस्वी ने कहा कि एक ओर देशभर की जनता चुनाव प्रचार में लगी है वही हम लोग एनडीए का सुपरा साफ करने में लगे हैं। बिहार का सबसे छोटा जिला शिवहर है। इस लोकसभा सीट से एक तरफ ऋतु जायसवाल हैं तो दूसरी तरफ बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद समेत कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। शिवहर लोकसभा से राजद उम्मीदवार ऋतु जायसवाल के लिए चुनाव प्रचार करने पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा में तेजस्वी यादव एवं मुकेश सहनी पहुंचे।
बूंदा बांदी के बाबजूद लोगो की इतनी भीड़ देख राजद प्रत्याशी ऋतु जायसवाल के साथ-साथ तेजस्वी यादव काफी खुश नजर आएं। तेजस्वी यादव अपने कमर के दर्द को बताते हुए कहा डॉक्टर साहब को बोले हैं कि जब तक मोदी को बेड रेस्ट में नहीं भेज देंगे तब तक जितना दर्द का दवा देना है दे दो। महंगाई और बेरोजगारी के सामने मेरा दर्द कुछ भी नही है। वही शिवहर के राजद प्रत्याशी ऋतु जायसवाल को बहुत अच्छा प्रत्याशी बताते हुए जिताने की अपील लोगों से की। कहा कि देश में मोदी को हटाने के लिए शिवहर से ऋतु जायसवाल को जीताना होगा।
वही वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पीएम मोदी के 56 इंच के सीना को 36 इंच का सीना बता लोगों को 2014 के वादे को याद दिलाया। साथ ही कहां कि मोदी विरोधी हम नहीं है। देश के कई बड़े व्यवसायी हजारों हजार करोड़ लेकर विदेश भाग गए और मोदी जी खड़े होकर देखते रह गए। मोदी जी का 10 साल पूरा हो गया है। साथ में रहते अपने आदमी से कोई झूठ बोलता है क्या। बाद में बताया गया कि सब जुमला था इसलिए हम तो कहेंगे की मोदी जी को हटाइए। वही मंच पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, पुर्व मंत्री सह नरकटिया विधायक डॉ समीम अहमद,ढाका के पूर्व विधायक फैसल रहमान समेत शिवहर के पूर्व राजद विधायक समेत कई राजद पदाधिकारी मौजूद रहे।