ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / जब से महिला पुलिस ट्रैफिक में आई है तबसे ..., नो पार्किंग...

जब से महिला पुलिस ट्रैफिक में आई है तबसे ..., नो पार्किंग में युवक ने खड़ी कर दी बाइक, मना करने पर हो गया ये कांड

24-Sep-2023 01:08 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : बिहार में सहरसा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ट्रैफिक प्रभारी को उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट और गाली - गलौज भी किया गया है। जिसके बाद  ट्रैफिक प्रभारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि  उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट व गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया गया है। 


दरअसल, जिले के दहलान चौक के पास ट्रैफिक प्रभारी आशुतोष ठाकुर 16 सितंबर को ड्यूटी पर थे। इस दौरान विश्वकर्मा पूजा और तीज के कारण काफी भीड़ है। उसी दौरान राहुल कुमार, पिता शंभू दहलान दुकान के सामने अनाधिकृत रूप से बाईक खड़ी थी, जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया था। जब आशुतोष बाईक साईड करने बोला तो वह अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। जिसकी सुचना उन्होंने वरीय अधिकारी को दी। 


वहीं, इस बात की  सत्यता का पता लगाने के लिए शंकर चौक ड्यूटी पर मौजूद प्रदीप कुमार राम अनुज साह, मोनी कुमारी को दहलान चौक भेजे गए। जहां युवक इन लोगों के साथ भी अशब्द भाषा प्रयोग करते हुए, जाति सूचक शब्द एवं गाली-गलौज धक्का मुक्का करने लगा। साथ ही बोलने लगा कि जब से महिला पुलिस यातायात में बहाल हुई है। हमेशा शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। 


इतना ही नहीं इस युवक ने यह भी कहा कि, हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है तुम्हारी वर्दी  उतरवा देगें। इस दौरान काफी भीड़ लगी हुई है। यातायात भी बाधित हो गया है। इस दौरान युवक ने कहा कि - जब से सरकार ने आरक्षण दिया है तबसे पुलिस विभाग में चमार जाति का मन बढ़ गया है। आरक्षण में दरोगा हो जाता है ना बोलने का ढंग न चलने का ढंग है। दहलान चौक मेरा है। जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि आगे यातायात पुलिस में रहने नही देगे, सभी का निलंबन करवा देगें।