जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता
08-Nov-2023 12:09 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गंदी बातों पर बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हो गया। मंगलवार को नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद में जिस तरीके से महिला औऱ पुरूष के शारीरिक संबंधों को बताया था, उस पर पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया है। इसके बाद अब इसको लेकर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार के तरफ से सफाई पेश की है।
विजय चौधरी ने कहा कि- मुख्यमंत्री कल सदन में प्रजनन दर में आई कमी के कारण का उदाहरण दे रहे थे। महिला पढ़ने से जागरूक होती है और प्रजनन दर कम हुआ है। इस क्रम में कोई अगर ऐसी बात हुई है जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचा है तो सीएम ने तो कहा है कि- मैं अपनी बयान को वापस लेता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने बयान को लेकर अपनी निंदा खुद करते हुए अपनी बयान को वापस लिया है। अपनी बातों को खुद खंडन करने के बाद अब इस बात में और क्या बात बचता है। आज आप सब लोग जान रहे हैं कि नीतीश कुमार ने सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए जो काम कर रहे हैं उसका देश अनुसरण कर रहा है।
इसके आलावा विजय चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोलेत हुए कहा कि- ये लोग जो आज हंगामा कर रहे हैं वो कल चुप थे और समर्थन भी दे रहे थे। कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब इस बात को सदन में कहा तो क्यों विपक्ष ने विरोध नहीं किया ? अब एक दिन बाद आकर विरोध कर रहे हैं। कल विपक्ष को बुरा नहीं लगा आज बुरा लग रहा है। 18 घंटे बाद आखिर क्या हो गया कि उन्हें बहुत बुरा लगने लगा नीतीश कुमार की बात।
इसके आगे उन्होंने कहा कि- जातीय गणना के सफलता पूर्ण संपन्न हो जाने के कारण इनकी सर चक्कर दे रहा है। कल बिहार सरकार का जो फैसला हुआ है आरक्षण के दायरे को बढ़ाने को लेकर जो बातें कही गई है। उससे वो लोग बेचैन हो गए हैं। नतीश कुमार की जातीय गणना के उपलब्धि से पूरे देश में गूंज है और भाजपा बेचैन है। भाजपा राजनीतिक रूप से घबराहट और बेचैनी में है इसलिए सदन में बेचैन और सदन को अव्यवस्थित करने में लगे हुए हैं।