बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
14-Oct-2023 09:23 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार द्वारा कराई गई जातीय गणना की रिपोर्ट पर सरकार के विरोधी दलों की ओर से जारी राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी, जीतन राम मांझी की पार्टी हम के अलावे जेडीयू के नेता भी इसके आंकड़ों पर सवाल उठा रहे हैं। आरएलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तो यहां तक दावा किया कि जाति पूछने के लिए कोई कर्मी उनके यहां आए ही नहीं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि रिपोर्ट में भारी गड़बड़ी है। इसके बाद इसी को लेकर कुशवाहा आज राजभवन मार्च करेंगे।
दरअसल, राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) ने 14 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान से विशाल राजभवन मार्च की घोषणा की है। इसको लेकर वो लगातार पटना और उसके आसपास के इलाकों में जनसंपर्क का अभियान चलाया जा रहा है। सभी जिलों के मुख्यालयों पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरना देंगे। कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि जाति जनगणना को जल्दबाजी में राजनीतिक लाभ लेने के लिए बिहार की कथित सुशासन की सरकार संपन्न कराया।
इसमें कई जातियों खासकर लव-कुश,एससी ,एसटी ,अति पिछड़ा ,तथा अन्य के आंकड़ों को पहले की आंकड़ों की तुलना में कम करके बताया गया जो गलत है। धरना के बाद जिलाधिकारी को माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। कुशवाहा की पार्टी नीतीश सरकार पर रिपोर्ट में सुधार की मांग कर रही है।
उधर, राजद के प्रवक्ता सुबोध मेहता ने उपेन्द्र कुशवाहा को पत्र लिखकर राजभवन मार्च की जगह PM मोदी से मिलने की सलाह दी है। राजद ने पत्र लिखकर कहा कि - आप जाति जनगणना को लेकर राज्यपाल के यहां मार्च करने वाले हैं। इसे सिर्फ और सिर्फ एक सस्ती राजनीतिक हथकंडे के अलावा और क्या कहा जा सकता है, क्योंकि जिन मुद्दों पर आपने केंद्र सरकार को छोड़कर इस्तीफा दिया था, वे आज भी जस के तस मौजूद हैं और यह कहने पर मजबूर कर रहे हैं कि आप राजनीतिक रूप से दिवालिया होकर केवल कुशवाहा समाज और पिछड़े वर्ग को हमेशा की तरह फिर दिग्भ्रमित कर रहे हैं।