ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

जान की कीमत फोर व्हीलर: दो महीने पहले ही हुई थी शादी, दहेज में कार नहीं मिली तो नवविवाहिता को मार डाला

23-Apr-2023 06:34 PM

By First Bihar

BETTIAH: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिना दहेज लिये लोग शादी नहीं कर रहे हैं यह बात अलग है कि इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाती है। जब कोई घटना होती है तब मामला खुद व खुद सामने आ जाता है। बेतिया में घटी इस घटना को ही देख लीजिए करीब दो महीने पहले ही उचित दान दहेज देकर 22 साल की पूजा की शादी सूरज यादव के साथ हुई थी। 


ससुरालवालों ने कार की मांग की थी तब बाद में देने की बात लड़की वालों ने की। लेकिन कार की जगह उन्होंने बाइक दे दी। जिसके बाद लगातार लड़की को प्रताड़ित किया जाने लगा और आखिरकार दहेज दानवों ने गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया और पति और ससुरालवाले नौ दो ग्यारह हो गये। 


मृतका की पहचान बसंत टोला निवासी सूरज यादव की पत्नी पूजा के रूप में हुई। इन दोनों की शादी 27 फरवरी 2023 को ही हुआ था। शादी के दो महीने भी पूरे नहीं हुए और दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी। मृतका के मायके वालों को जब इस घटना की जानकारी मिली वे आनन-फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि घर में कोई मौजूद नहीं था और बिटिया की लाश लटकी हुई थी। सबसे पहले पुलिस को घटना की सूचना दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है। परिजनों का कहना था कि फोर व्हीलर के लिए उनकी बेटी को मारा गया है। इन दहेजलोभियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे यह मैसेज लोगों तक जाए। फिर से कोई बेटी इन दानवों की शिकार ना बने इसके लिए आरोपियों को सजा मिलना जरूरी है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। नवविवाहिता की हत्या के बाद से पति और ससुरालवाले फरार हैं पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। अब देखना होगा कि आखिर कब तक पुलिस इन आरोपियों पर कार्रवाई करती है।