मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Apr-2023 06:20 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ और बेलगाम हैं इन्हें शायद पुलिस का भी डर नहीं है। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में इस बार बेखौफ अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। चंद्रहट्ठी इलाके में ईंट भट्ठा मालिक शिव कुमार से लूटपाट करने पहुंचे हथियारबंद अपराधियों का दाव उल्टा पड़ गया।
जैसे ही अपराधियों ने फायरिंग की लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और अपराधियों को खदेड़ दिया। लेकिन इसी दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया जिसकी लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। बताया जाता है कि ईंट भट्ठा पर पहुंचने के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।
अपराधियों को लगा था कि ईंट कारोबारी डर जाएगा और चुपचाप जो कहेंगे वो करेगा लेकिन जो बातें अपराधियों ने सोचा था वो उल्टा पड़ गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग मौके पर उमड़ गये और अपराधियों को खदेड़ डाला। इस दौरान एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गया। जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान कुढनी इलाका निवासी गणेश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।