Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
17-Jan-2024 03:38 PM
By First Bihar
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने की दहलीज़ पर है। आज जब टीम इंडिया बेंगलुरु में अफगानिस्तान से भिड़ेगी तो उसके पास वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।
वहीं, भारतीय टीम ने पहले दो टी20 जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है।अब रोहित ब्रिगेड तीसरा टी20 जीतकर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। अगर टीम इंडिया तीसरा टी20 जीत लेती है तो उसके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो जाएगा। दरअसल , भारतीय टीम अगर आज अफगानिस्तान को तीसरे टी20 में हरा देती है तो वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने वाली टीम बन जाएगी।अभी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत और पाकिस्तान के नाम है।
मालूम हो कि, अगर भारत आज जीत जाता है तो वो पाकिस्तान को छोड़ सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा। भारतीय टीम ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 8 बार क्लीन स्वीप किया है. पाकिस्तान की टीम भी 8 बार क्लीन स्वीप कर चुकी है। बता दें कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का यह आखिरी टी20 मैच है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड से घरेलू सरज़मीन पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी और फिर आईपीएल 2024 का आयोजन होगा।आईपीएल के तुरंत बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी।