25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
29-Jul-2024 08:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में तकनीकी शिक्षा की चाहत रखने वाले स्टूडेंट के लिए यह काफी काम की खबर है। दरअसल, बिहार में आईटीआई में नामांकन के लिए चार अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होंगे। पहले राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट नौ अगस्त को जारी होगा। वहीं दूसरे राउंड के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन आदेश 25 अगस्त को जारी होगा। प्रमाण पत्र सत्यापन एवं नामांकन 27 अगस्त से दो सितंबर तक होगा।
जानकारी हो कि, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 2024 की काउंसलिंग से संबंधित कार्यक्रम जारी किया है। ऐसे में सरकारी आईटीआई में नामांकन की चाह रखने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सह विकल्प चयन प्रक्रिया के लिए चार अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस कार्यक्रम के तहत इपहले राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट नौ अगस्त को जारी होगा। अभ्यर्थी अपना अलॉटमेंट लेटर नौ से 17 अगस्त के बीच प्राप्त कर सकते हैं। इसके आधार पर शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं नामांकन 10 से 17 अगस्त के बीच होगा। दूसरे राउंड के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन आदेश 25 अगस्त को जारी होगा। प्रमाण पत्र सत्यापन एवं नामांकन 27 अगस्त से दो सितंबर तक होगा। बीसीईसीईबी ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण सत्यापन कार्य स्थगित रहेगा।