Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
29-Dec-2023 03:06 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस बार मुंगेर में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मुंगेर में बैखौफ अपराधियों ने आईटीसी के ठेकेदार बासकित राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे की है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम क्षेत्र अंतर्गत आईटीसी पार्क बासगढ़ा के पास 42 वर्षीय आईटीसी के प्राइवेट ठेकेदार बासकीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बैखौफ अपराधियों ने सिर में गोली मारी है। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने आनंद फानन में उसे सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने बिस्किट राय को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं सूचना पर एसडीपीओ राजेश कुमार कोतवाली थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे सहित पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे।
वहीं घटना के संबंध में बताया कि समस्तीपुर जिले के रहने वाले स्वर्गीय राम लखन राय के पुत्र बिस्किट राय आईटीसी में लेबर सप्लाय करने का कार्य करते थे पहले उनके पिताजी आईटीसी में ठेकेदारी करते थे और अब यह खुद करते हैं वही बताया जाता है कि बिस्किट राय ने अपना मकान चंडिका स्थान के पास बना लिया है तथा बेटे बेटी के साथ यहां रहते हैं घटना के बारे में बताया जाता है कि वह रोजाना 11 से 12 बजे दोपहर में आईटीसी फैक्ट्री से खाना खाने घर जाता था पर आज जैसे वह खाना खाने घर अपने बाइक से जा रहा था तो उसी वक्त बैखौफ अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मार हत्या कर दी ।
मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था । वह आईटीसी में प्राइवर ठिकेदार के रूप में लेबर सप्लाय करने का काम करता था । उसे दो बेटा और दो बेटी है और किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं है । वहीं इस मामले में एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया की अज्ञात अपराधियों ने आईटीसी के ठिकेदार की गोली मार हत्या कर दी । जिसकी जांच की जा रही है।