ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / इस्तीफे की खबर से ललन सिंह ने किया इंकार, कहा .... जिसको जो...

इस्तीफे की खबर से ललन सिंह ने किया इंकार, कहा .... जिसको जो बोलना है बोलते रहे, JDU एकजूट हैं और आगे भी रहेंगे

28-Dec-2023 12:51 PM

By First Bihar

DELHI : बिहार में इन दिनों नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। जेडीयू के अंदर बदलाव की सुगबुगाहट के बीच अब जो एक तस्वीर निकल कर सामने आई है यह इस बात का संकेत बाताया जा रहा है की दिल्ली में कुछ न कुछ तो बड़ा होने वाला है।  हो न हो यहां से ललन सिंह के लिए कोई अच्छी खबर न मिल पाए। इस बीच अब इस पूरे मामले में ललन सिंह ने खुद सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि- जदयू एकजूट है और जिसको जो बोलना है बोलते रहे।  


ललन सिंह ने कहा कि- भारतीय जनता पार्टी जो नैरेटिव सेट करती है। लोग उसी की चर्चा करना शुरू कर देते हैं। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। इसके बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक है। यह नियमित बैठक है और यह इस बैठक में बहुत बातें होती है। लेकिन उससे पहले आप नैरेटिव सेट कर रहे हैं तो उसमें कहीं कोई सच्चाई नहीं है।


इसके आगे उसने कहा कि,  जनता दल यूनाइटेड एक है और आगे भी एक रहेगा। इसमें कहीं कोई फुट की बात नहीं है। चाहे कोई भी जितना भी ताकत लगा ले, कुछ भी कर  लें या बोल ले  इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भारतीय जनता पार्टी को भी जितना कुछ कहना है पहले कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके अलावा खुद के इस्तीफा की बात के सवाल पर ललन सिंह ने मीडिया से कहा कि- यदि मुझे इस्तीफा देना होगा तो आपसे पूछ लेंगे। बाकी आपको जो चलाना है चला लिगिए।


दरअसल, नीतीश कुमार आज शाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। इस बैठक में नीतीश पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसकी अटकलें बीते कई दिनों से जारी हैं। इसके बाद अब ललन सिंह ने अपने तरफ से सफाई देने की कोशिश की है कि सबकुछ सामान्य है और इस बैठक में कुछ नहीं होने वाला है। लेकिन, उन्हीं के पार्टी के एक विधायक यह भी कह रहे हैं  कि ललन सिंह अपना पूरा ध्यान लोकसभा चुनाव पर देना चाहते हैं इसलिए वह अपने दायित्वों से चाह रहे हैं कि फ्री हो जाएं। हालांकि यह राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तय होगा। 


उधर, इससे पहले पटना में इस पूरे मामले पर जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा है कि- उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना है। नीतीश कुमार ने कहा कि- जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में होने वाली एक सामान्य बैठक है। इसमें कोई विशेष बात नहीं है। साल में एक बार कार्यकारिणी की बैठक हमलोग करते हैं। वहीं, नीतीश ने ललन सिंह के इस्तीफे के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।