ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

इस्तीफे के बाद CM शिंदे के आवास पहुंचे मिलिंद देवड़ा, लोकसभा चुनाव से पहले थामा शिवसेना का हाथ

इस्तीफे के बाद CM शिंदे के आवास पहुंचे मिलिंद देवड़ा, लोकसभा चुनाव से पहले थामा शिवसेना का हाथ

14-Jan-2024 03:39 PM

By First Bihar

DESK : कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास पर पहुंचे हैं। इसके बाद वह औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए। रविवार को उन्हें मुंबई में सीएम शिंदे के आवास वर्षा बंगले के पास देखा गया। इस मौके पर उनके समर्थक भी मौजूद रहे जो नारे लगा रहे थे। समर्थकों का नारा था- 'मिलिंद भाई आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं।' मीडिया ने एक पोस्टर भी जारी किया है जिसमें मुख्यमंत्री शिंद के साथ देवड़ा की तस्वीर है। इस पर लिखा है, 'पक्ष प्रवेश, मिलिंद देवड़ा।'


दरअसल, मिलिंद देवड़ा के शिवसेना में शामिल होने की अटकलों के बीच सीएम शिंदे का बयान भी कुछ देर पहले आया है। इस दौरान वह देवड़ा के शिवसेना में शामिल होने पर कुछ कहने से बचते रहे मगर उन्होंने कहा कि अगर देवड़ा पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहाथा कि - मैंने उनके फैसले के बारे में सुना है। अगर वह पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा। बाकी उनके बारे में मुझे अधिक जानकारी नहीं है। 


मालूम हो कि,दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा के पूर्व सदस्य देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से आज ही इस्तीफा दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, 'आज मेरी राजनीतिक यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों तक अटूट समर्थन देने के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।


उधर, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद देवड़ा ने कहा कि वह विकास के पथ की ओर अग्रसर हैं। वह अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अपनी पत्नी पूजा के साथ प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकले देवरा ने कहा, 'मैं विकास के पथ की ओर अग्रसर हूं।  एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के विधायक सदा सरवणकर भी मंदिर में मौजूद थे। हालांकि,वह मंदिर न्यास के प्रमुख भी हैं।