ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

इसे आस्था कहे या अंधविश्वास? उत्तरी मंदिरी में नंदी महाराज अचानक पीने लगे दूध, साईं मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

13-Jul-2023 09:26 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: सावन के पावन महीने में नंदी महाराज अचानक दूध पीने लगे। कुछ ऐसा ही चमत्कार पटना के बीचों-बीच स्थित उत्तरी मंदिरी बापू नगर इलाके में देखने को मिली। जहां शिवम साईं मंदिर में देर शाम एक श्रद्धालु दूध चढ़ाने और पूजा करने के लिए आए थे। उन्होंने देखा कि नंदी महाराज अचानक दूध पीने लगे हैं। 


फिर क्या था यह बात धीरे-धीरे आग की तरह फैल गयी और पूरे इलाके के लोगों का हुजुम मंदिर में उमड़ पड़ा। श्रद्धालु लोटा और कटोरी में गंगा जल और दूध लेकर मंदिर में पहुंचने लगे और नंदी महाराज को दूध और पानी पिलाने लगे। नंदी महाराज को गंगा जल और दूध पिलाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।


सावन के पावन महीने में जहां शिव भक्तों में गजब की आस्था दिखती है इसी बीच पटना के उत्तरी मंदिरी बापू नगर में नंदी महाराज की मूर्ति अचानक जल पीने लगी। यह चमत्कार है या फिर कुछ और लेकिन इस दौरान श्रद्धालुओं की श्रद्धा भक्ति देखते ही बन रही है। शिव भक्तों में ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ के पावन सावन महीने में इस तरह का चमत्कार हुआ है।


यह अपने आप में चमत्कार है। लोग यह भी कहने लगे है कि इस तरह का चमत्कार बाबा की कृपा से ही संभव है। आसपास के लोगों के साथ-साथ भक्तों पर बाबा का असीम कृपा है इसलिए इस तरह का चमत्कार देखने को मिला है। इस तरह के चमत्कार की बात सुनने के साथ पूरे आसपास के मोहल्लेवासी और राहगीर सभी की भीड़ साईं मंदिर में उमड़ गई और एक-एक करके लोग नंदी महाराज को दूध और जल पिलाने लगे।


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के सदस्य लगे हुए हैं। किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो जाए इसलिए लोग मंदिर में भीड़ लगने नहीं दे रहे हैं। जबकि इस चमत्कार को देखने के लिए लोग आतुर दिख रहे हैं। रात होने के बावजूद लोग मंदिर में अभी भी नंदी महाराज को पानी पिलाने के लिए पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। मंदिर में नंदी महाराज को दूध पिलाने आए एक भक्त मनीष ने इसे भोले बाबा का चमत्कार बताया। मनीष कहते हैं कि इस बारे में जानकारी मिलते ही भक्तजन साईं मंदिर नंदी महाराज को दूध पिलाने के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों की श्रद्धाभक्ति यहां देखते ही बन रही है। 


news image

news image


news image


news image