ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / इस महीने के अंत तक शुरू होगा मरीन ड्राइव का दूसरा फेज, जेपी...

इस महीने के अंत तक शुरू होगा मरीन ड्राइव का दूसरा फेज, जेपी गंगा पथ का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

04-Jul-2023 11:22 PM

By First Bihar

PATNA: दीघा से गायघाट तक का सफर 20 मिनट में कर पाएंगे। मरीन ड्राइव का दूसरा फेज इस महीने के अंत तक शुरू होगा। आज जेपी गंगा पथ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। 


बता दें कि जल्द ही जेपी गंगा पथ का दूसरा चरण पीएमसीएच से गायघाट तक शुरू होगा। इसका निर्माण कार्य में तेजी से हो रहा है। जुलाई के अंत तक दूसरे फेज का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद दीघा से लेकर गायघाट तक का सफर आसान हो जाएगा। 


बता दें कि दीघा से दीदारगंज के बीच 20.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 7.7 किलोमीटर सड़क पीएमसीएच तक चालू है जबकि दूसरा फेज पीएमसीएच से गायघाट तक करीब 4.8 किलोमीटर है जिसे इसी महीने शुरू किया जाना है। 


अभी दीघा से गायघाट तक जाने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अशोक राजपथ पर घंटों रोड जाम में फंसना पड़ता है जिससे समय की भी बर्बादी होती है। जबकि मरीन ड्राइव से जाने पर इन परेशानियों से लोग बचेंगे। पटनावासी दीघा से गायघाट तक मरीन ड्राइव पर परिचालन शुरू होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अब शायद उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। 


उम्मीद जतायी जा रही है कि इसी महीने के अंत तक यह शुरू हो जाएगा। अभी तक कितना काम हुआ है और कितना बचा हुआ है इसे देखने के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गायघाट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति को देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। 

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image