बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
25-Sep-2019 05:40 PM
PATNA : भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से अपने विवाद को लेकर नहीं बल्कि अक्षरा सोशल मीडिया में एक नई खबर को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबर है कि अक्षरा सिंह इसबार का दुर्गा पूजा पाकिस्तान में सेलिब्रेट करेंगी. इस खबर को लेकर अक्षरा सिंह के फैंस उन्हें शेरनी बता रहे हैं.
दरअसल अक्षरा सिंह का एक भक्ति एल्बम 'माइ के पचरा' दुर्गा पूजा में आ रहा है. इस एल्बम का एक गाना 'केवड़ा गमके सारी रात' यूट्यूब पर रिलीज भी हो गया है. इस गाने को यूट्यूब पर अच्छा रेस्पोंस भी मिल रहा है. 19 सितंबर को यूट्यूब पर इस गाने को 50 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. अक्षरा के फैंस उनको बधाइयां भी दे रहे हैं. बीते 20 सितंबर को अक्षरा अपने फेसबुक पर इस एल्बम के कवर को डालते हुए लिखी थीं कि 'देवी गीत के शुरुआत "माइ के पचरा" के साथ उम्मीद है आप लोगों को अच्छा लगेगा ज़रूर सुनिए और अपना आशीर्वाद दीजिये'
अक्षरा ने अपने अपकमिंग भक्ति एल्बम 'माइ के पचरा' में 'पाकिस्तान में पूजा करब' शीर्षक नाम के एक गाना को गया है. इस गाने को सुनने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस अपने फेसबुक पर इस गाने की एक तस्वीर डालते हुए 'भारत माता की जय' लिखी हैं. इस पोस्ट पर उनके फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं. राकेश सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'जियो मेरी शेरनी, जय माता दी ! वहीं अजय कुमार प्रबुद्ध नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि 'पॉलिटिक्स में आने की जल्दी है.' फेसबुक यूजर रोहित चौहान ने पाकिस्तान को नरक बताते हुए कहा कि नरक में पूजा करने की जरूरत नहीं है.