ब्रेकिंग न्यूज़

BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा

Israel-Hamas War: ‘हम जिंदा कौम हैं, जब तक हम जिंदा हैं तो दुनिया जिंदा है’ गाजा को लेकर ओवैसी ने पीएम मोदी से की ये अपील

15-Oct-2023 11:40 AM

By First Bihar

DESK: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच छिड़ी जंग का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। भारत में इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ इजरायल के खड़े रहने की बात कही है तो वहीं देश की अलग-अलग पार्टियां फिलिस्तीन के समर्थन में उतर गई हैं। इसी बीच AIMIM के चीफ ओवैसी ने पीएममोदी से गाजा के लोगों को सहायता पहुंचाने की अपील कर दी है।


एक जनसभा को संबोधित करते हुए हैदराबाद में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को शैतान और युद्ध अपराधी बताया है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि वे गाजा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाएं। उन्होंने कहा कि भारत को गाजा के लोगों की मदद करनी चाहिए। ओवैसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि, ‘हम जिंदा कौम हैं, जब तक हम जिंदा हैं तो दुनिया जिंदा है’।


बता दें कि फिलिस्तीन के गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले के बाद वहां अब तक 2200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल ने हमास को धमकी देते हुए कहा है कि जब तक वो बंधक बनाए हुए लोगों को नहीं छोड़ेगा, तब तक गाजा पट्टी में बिजली, पानी और खाने के सामानों की आपूर्ति नहीं की जाएगी। फिलिस्तीन अथॉरिटी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से गाजा पट्टी में मानवीय कॉरिडोर खोलवाने को कहा है, ताकि लोगों तक खाना और जरूरी सामान पहुंचाया जा सके।