बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
22-Dec-2022 10:31 AM
MOTIHARI : बिहार की राजधानी पटना से एक पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार युवक बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। इसका नाम गुड्डू बताया जा रहा है। इसे एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारत नगर वार्ड चौदह से गिरफ्तार किया है। यह युवक पाकिस्तानी खुफिया विभाग आईएसआई के पास सभी जानकारी देता था। बंगाल एसटीएफ ने उसके पास से एक सेलफोन बरामद किया है। इसमें पाकिस्तान के कई फोन नंबर मिले हैं। गुड्डू सिलीगुड़ी में ई रिक्शा चलवाता था।
इस मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी सतीश सुमन का कहना है कि उन्हें इस मामले की सूचना मिली है। उसके नाम-पता का सत्यापन कराया जा रहा है। जलपाईगुड़ी कोर्ट ने उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक सुदीप भट्टाचार्य ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।
इधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, वह बागडोगरा और सुकना क्षेत्रों में सैन्य इकाइयों से महत्वपूर्ण जानकारी और तस्वीरें एकत्र कर आईएसआई को देता था। केंद्रीय अलर्ट मिलने पर एटीएफ के अधिकारियों ने उसके मोबाइल टावर लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया और न्यू जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में युवक के बारे में केंद्रीय खुफिया एजेंसी से अलर्ट मिला था।