ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

ISI के दो जासूस अमृतसर से गिरफ्तार, एक बिहार के मधुबनी का रहने वाला

19-May-2022 04:34 PM

MADHUBANI: पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार ISI के दो जासूसों में से एक बिहार का रहने वाला है। दोनों पर जासूसी करने के साथ साथ सेना की खुफिया जानकारी को ISI से शेयर करने का आरोप है। गिरफ्तार दोनों जासूसों में से एक कोलकाता का जफर रियाज है जबकि दूसरा मोहम्मद शमशाद बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है। मो. शमशाद की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मधुबनी में उसके परिजनों का बुरा हाल है।


बताया जा रहा है कि मधुबनी जिले के भेजा गांव निवासी मो. शमशाद पिछले 20 सालों से अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास नींबू सोड़ा की दुकान चलाता था। परिजन बता रहे हैं कि अमृतसर में शमशाद रेड़ी लगाकर मूंगफली और पानी बेचने का काम करता था। डेढ़ दो माह पहले ही वह मधुबनी से अमृतसर गया था। अमृतसर में रहने वाले मो.शमशाद के मामा ने इस बात की जानकारी उसके माता-पिता को दी। शमशाद की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


बता दें कि दोनों के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ अमृतसर थाने में केस दर्ज किया गया है। दोनों ने पुलिस के समक्ष सेना की इमारतों, वाहनों की तस्वीर और वीडियो बनाने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों सेना से जुड़ी सूचना को इकट्ठा कर उसे पाकिस्तान में ISI को भेजते थे।  इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने बताया कि कोर्ट से दो दिन की रिमांड मिली है। फिलहाल इनके पास से बरामद मोबाइल के डेटा को खंगाला जा रहा है।