ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

'इसे जिंदा नहीं बचने देना है ..., ' आपसी विवाद में तीन दोस्तों ने एक दोस्त को मारी चाकू, जिम जाते समय किया जानलेवा हमला

23-Jun-2023 03:16 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने किसी काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है।  जहां आपसी विवाद में दोस्तों ने एक युवक पर चाक़ू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले में बरारी थानाक्षेत्र के सैंडिस कंपाउंड से सटे शोरूम के पास जिम जा रहे 17 वर्षीय छात्र गौरव कुमार को ती दोस्तों ने चाकू से गोद दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जिसकेके बाद उसे आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने बताया कि, छात्र गौरव के फेंफड़े में जख्म है और अधिक खून निकल जाने की वजह से उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


वहीं, इस घटना के समय मौजूद गौरव के एक दोस्त अमरजीत कुमार ने बताया कि, गौरव रोज की तरह पहले जिम फिर ट्यूशन जाने के लिए घर से दोनों निकले थे। लेकिन, जैसे ही सैंडिस कंपाउंड से सटे आदित्य विजन शोरूम के समीप पहुंचे थे कि तीन की संख्या में पहले से मौजूद लड़कों में से एक ने गौरव को अपने पास बुलाया और चाकू से हमला कर दिया। 


इधर, चिकित्सकों ने पीड़ित गौरव की हालत नाजुक होती देख बेहतर उपचार के लिए पटना ले जाने की सलाह दी है। जख्मी गौरव को बाहर ले जाने की कवायद में स्वजन जुट गए हैं, जबकि पुलिस हमलावर दोस्तों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि घायल युवक के परिजनों के बयान पर FIR दर्ज कर ली गई है।