बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
09-Jul-2023 10:28 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: सावन के महीने में नंदी महाराज अचानक पानी पीने लगे। कुछ ऐसा ही चमत्कार मुजफ्फरपुर में देखने को मिला जहां यह बात आग की तरह फैल गयी और लोग लोटा में गंगा जल लेकर मंदिर में पहुंचने लगे और नंदी महाराज को गंगा जल पीलाने लगे। नंदी महाराज को गंगा जल पिलाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
सावन के पावन महीने में जहां शिव भक्तों में गजब की आस्था दिखती है इसी बीच मुजफ्फरपुर के बाबा सोमेश्वर स्थान शिव मन्दिर में नंदी महाराज की मूर्ति अचानक जल पीने लगे। यह चमत्कार है या फिर कुछ और इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है लेकिन शिव भक्तों में ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ के पावन सावन महीने में इस तरह का चमत्कार हुआ है।
यह अपने आप में चमत्कार है। लोग यह भी कहने लगे है कि इस तरह का चमत्कार बाबा की कृपा से ही संभव है। आसपास के लोगों के साथ-साथ भक्तों पर बाबा का असीम कृपा है इसलिए इस तरह का चमत्कार देखने को मिला है। इस तरह के चमत्कार की बात सुनने के साथ पूरे आसपास के मोहल्लावासी स्थानीय लोग राहगीर सभी की भीड़ उमड़ गई और एक-एक कर लोग नंदी महाराज को जल पिलाने लगे।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के सदस्य लगे हुए हैं। किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो जाए इसलिए लोग मंदिर में भीड़ लगने नहीं दे रहे हैं। जबकि इस चमत्कार को देखने के लिए लोग आतुर दिख रहे हैं। रात होने के बावजूद लोग मंदिर में अभी भी नंदी महाराज को पानी पिलाने के लिए पहुंच रहे हैं।