अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Sep-2024 09:03 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निबिया और मध्य विद्यालय किन्नर चोला जैतपुर में अचानक गुरुवार की सुबह 10:00 बजे 3 गाड़ियों से आए कुल 18 लोग विद्यालय परिसर के अंदर पहुंच गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य के मना करने के बाद भी ईसाई धर्म से संबंधित पंपलेट और बुकलेट लोग बच्चों के बीच वितरण करने लगे।
तभी ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और पदाधिकारी को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद भभुआ एसडीएम और भभुआ डीएसपी विद्यालय पहुंचे जिसके बाद इन 18 लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये लोगों में पांच पुरुष और 13 महिला शामिल हैं। पांच लोग लोकल भगवानपुर के रहने वाले हैं जबकि 13 लोगों में एक बनारस का रहने वाला है जबकि 12 लोग हैदराबाद के रहने वाले हैं। सभी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। काफी संख्या में ईसाई मिशनरी से संबंधित प्रचार सामग्रियों को भी जब्त किया गया है।
भभुआ एसडीएम विजय कुमार और डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10:00 बजे जानकारी मिली कि भगवानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय निबिया और मध्य विद्यालय किन्नर चोला जैतपुर में कुछ लोग अनाधिकृत रूप से स्कूल में घुस गये है। ईसाई मिशनरी से संबंधित प्रचार सामग्रियां बच्चों के बीच बांट रहे हैं। जिसके कारण विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हो गया है।
सूचना मिलते ही वो विद्यालय पहुंचे जहां से 18 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिसमें पांच पुरुष और 13 महिला शामिल है। 12 लोग हैदराबाद से यहां पहुंचे हुए थे। जिन तीन वाहनों से ये लोग स्कूल पहुंचे थे उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वही प्रचार सामग्रियों को भी जब्त किया गया है। थाने में केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।







