ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR BSEB NEWS : इस तारीख से होगी 2025 की मैट्रिक और इंटर...

BIHAR BSEB NEWS : इस तारीख से होगी 2025 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा, BSEB ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर

07-Dec-2024 01:58 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार दोपहर आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।


जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 17 से 25 फरवरी को मेट्रिक की परीक्षा का आयोजन होगा। इसका रिजल्ट मार्च या अप्रैल में जारी हो जाएगा। वहीं इंटर परीक्षा एक फरवरी से 15 फरवरी से शुरू होगी। अब प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को एक लाख की जगह दो लाख की राशि दी जाएगी। ऐसे ही दूसरे स्थान को डेढ़ लाख और तीसरे को एक लाख की राशि दी जाएगी। बोर्ड ने राशि को दोगुना कर दिया है। 


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इंटर परीक्षा में 12 लाख 89 हजार 601 और मीट्रिक की परीक्षा 15 लाख 81 हजार 79 छात्रों ने फॉर्म भरा है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह भी जानकारी दी कि अब प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को एक लाख की जगह दो लाख की राशि दी जाएगी। ऐसे ही दूसरे स्थान को डेढ़ लाख और तीसरे को एक लाख की राशि दी जाएगी। बोर्ड ने राशि को दोगुना कर दिया है। डेटशीट आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.com या  secondary.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड की जा सकती है। बिहार में 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच और 12वीं की परीक्षा एक फरवरी से आयोजित की जाएंगी।


मालूम हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए डमी प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं। छात्रों को 12 दिसंबर तक एडमिट कार्ड के विवरण में सुधार के लिए अनुरोध प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में छात्रों को बिना समय गवांते हुए अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।