ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / इस मामले में नीतीश के मुरीद हैं हेमंत सोरेन, झारखंड के होने वाले...

इस मामले में नीतीश के मुरीद हैं हेमंत सोरेन, झारखंड के होने वाले नये CM का पटना से है खास कनेक्शन

23-Dec-2019 05:50 PM

PATNA : झारखंड में महागठबंधन की सरकार पर मुहर लग गयी है। रुझानों के बीच जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी की सरकार बनना तय है और ये भी तय हो चुका है कि हेमंत सोरेन ही झारखंड के नये सीएम बनेंगे। हेमंत सोरेन का बिहार खासकर राजधानी पटना से खास कनेक्शन रहा है वहीं वे सीएम नीतीश कुमार की शराबबंदी के मुरीद हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तरह ही हेमंत सोरेन भी शराबबंदी के पक्षधर हैं। बता दें कि बिहार में शराबबंदी के बाद झारखंड के सीमाई क्षेत्र में शराब की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है जिससे वो काफी चिंतित हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि राज्य में शराबबंदी के लिए पहले महिलाओं को आगे आना होगा और उन्हें इसका खुलकर विरोध करना होगा।

साल 1975 में  अविभाजित बिहार में जन्मे हेमंत सोरेन ने अपनी स्कूली शिक्षा बिहार की राजधानी पटना से की थी। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद इंजीनियरिंग के लिए बीआईटी मेसरा में एडमिशन लिया था लेकिन वो अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए। पढ़ाई छोड़ वे राजनीति में कूद पड़ें। हेमंत सोरेन  जून 2009 से 4 जनवरी 2010 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे. इसके बाद साल 2013 में वो 15 जुलाई को कांग्रेस और आरजेडी की मदद से राज्य के पांचवें सीएम बने थे लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद उनकी सत्ता से विदाई हो गई थी।

झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट से चुनाव जीत गए हैं। दुमका में हेमंत ने बीजेपी की उम्मीदवार और मंत्री लुईस मरांडी को 2750 वोटों से हरा दिया हैं। हेमंत ने सबसे पहली जीत बरहेट से दर्ज कराई थी। वहीं हेमंत सोरेन ने 2014 के चुनावी रण में बरहेट और दुमका सीट से किस्मत आजमाई थी। एक सीट से हार मिली थी, लेकिन दूसरी सीट बरहेट के मतदाताओं ने सोरेन को विजयश्री दिलाकर विधानसभा भेजा और सोरेन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने थे।