ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

इस महाशिवरात्रि इन 5 राशि वालों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सारे रुके काम

20-Feb-2020 03:19 PM

DESK : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि 21 फरवरी को यानि कल मनाई जाएगी.

इस साल की शिवरात्रि बेहद खास है क्योंकि इस बार शिवरात्रि पर 117 साल बाद शुक्र और शनि का दुर्लभ योग बन रहा है. भगवान शिव की पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस महाशिवरात्रि पांच राशि वाले जातकों पर भगवान शिव की खास कृपा रहेगी. इन राशि वाले जातकों के सारे रुके काम पूरे हो जाएंगे. 

1.मेष- इस शिवरात्रि मेष राशि वाले जातकों को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल मिलेगा. इसके साथ ही उनका भाग्य इस समय उनका पूरा साथ देगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य लाभ भी बना रहेगा. 

2. वृषभ- महाशिवरात्रि के मौके पर वृषभ राशि वालों जातकों पर भगवान शिव की पूरी कृपा रहेगी. धन-धान्य में वृद्धि होगी. करोबार करने वाले लोगों का करोबार खुब फलेगा. पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ समाजिक सम्मान में भी वृद्धि होगी. जो भी जातक नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनको भी शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि इस राशि वाले जातकों को नकारात्मक लोगों से बचकर रहने का सलाह दिया जा रहा है. महामृत्युंजय का जाप करें.

3. सिंह- इस राशि वाले जातकों पर भगवान शंकर की खूब कृपा बरसेगी. अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेगें.  आत्मबल प्रबल रहेगा. पारिवारिक सुख की पूरी प्राप्ति है. जो भी नया काम आप शुरू करेंगे उसमें लाभ मिलेगा. 

4. तुला- तुला राशि के जातकों को इस महाशिवरात्रि अच्छे परिणाम मिलेंगे. खुशखबरी भी मिल सकती है. सारे रुके काम बन जाएंगे. मकान खरीदने का संयोग बन रहा है. भगवान शिव की पूजा के दौरान दही चढ़ाएं. 

5. मीन- इस राशि वाले जातकों को यात्राओं के साथ-साथ धन के  योग बन रहे हैं. वाहन, जमीन खरीदने का संयोग बन रहा है. आपके जो भी शत्रु हैं उनका दमन होगा. कानूनी पचड़े में आपको विजय मिलेगा. किसी भी दिशा में आप जाएंगे तो आपको सफलता मिलेगी.