Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
28-Dec-2023 08:51 AM
By First Bihar
DARBHANGA : केसरिया रंग की देश की पहली दो अमृत भारत ट्रेनें दरभंगा-आनंद विहार और मालदा टाउन-बेंगलुरु के बीच चलेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली अमृत भारत का रैक कल दरभंगा स्टेशन पर पहुंचने के आसार हैं। यह नॉन एसी होगी। इसके बाबजूद इसका किराया प्रीमियम ट्रेनों से 13 से 20 फीसदी तक अधिक रह सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन की खास बात यह है कि अमृत भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इसी रफ्तार पर अभी राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अमृत भारत इस ट्रेन में दो इंजन होंगे। इसकी औसत रफ्तार पुल-पुश तकनीक के चलते अन्य प्रीमियम ट्रेनों से अधिक होगी। क्योंकि राजधानी में सिर्फ एक इंजन होता है। अमृत भारत ट्रेनों का किराया अन्य ट्रेनों से 13 से 20 फीसदी अधिक हो सकता है।
मालूम हो कि, अमृत भारत ट्रेन केसरिया रंग की है। इसका इंजन वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इंजन का रंग पूरी तरह केसरिया है। वहीं, कोच की खिड़की के ऊपर और नीचे केसरिया पट्टी होगी। अमृत भारत ट्रेनों में यात्रियों को झटके नहीं लगेंगे। यह एलएचबी तकनीक का और भी विकसित वर्जन है। रफ्तार अधिक होने से दिल्ली से दरभंगा तक का सफर एक से दो घंटे घट जाएगा।
आपको बताते चलें कि, जिस तरह देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत प्रीमियम ट्रेन है। वहीं, अमृत भारत आम लोगों की ट्रेन होगी। इस ट्रेन में नॉन एसी कोच लगे होंगे। इस कारण इसका किराया एसी ट्रेनों से कम होगा। अमृत भारत ट्रेन को खासकर मजदूर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।