ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

इस दिन रिलीज होगी शाहिद की 'ब्लडी डैडी', इस लुक में नजर आ रहे बॉलिबुड के 'कबीर सिंह'

13-Apr-2023 03:34 PM

By First Bihar

DESK : बॉलीबुड में कबीर सिंह की नाम से फेमस एक्टर शाहिद कपूर इस साल धमाल मचाने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। इस एक्टर का इस साल बैक टू बैक कई फिल्में आने वाली है। इस बीच शाहिद  अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आज इनके इस फिल्म के रिलीजिंग डेट अनाउंस कर दिया गया है। 


दरअसल, कुछ दिनों पहले शाहिद कपूर के इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें शाहिद का इंटेंस लुक काफी इम्प्रेसिव था। वहीं, अब आज फिल्म का टीजर के साथ  रिलीज डेट भी अनाउंस कर दिया गया है। इस फिल्म का जो टीजर जारी किया गया है उसमें शहीद  खून से लथपथ है। टीचर की शुरुआत शाहिद से होती है इसके फौरन बाद उनके हाथ में चाकू नजर आता है और फिर शाहिद एक के बाद एक लोगों को मारते नजर आते हैं। फिल्म का टीजर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहिद एक बार फिर अपने खतरनाक अंदाज में 'ब्लडी डैडी' से छाने वाले हैं। 


मालूम हो कि, कुछ दिनों पहले शाहिद ने 'ब्लडी डैडी' का पोस्टर कर फिल्म में अपना फर्स्ट लुक रिवील किया था। इस पोस्टर में शाहिद एंग्री अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी नाक पर चोट का निशान, आंखों में गुस्सा और शर्ट के कॉलर पर खून लगा नजर आ रहा है। शाहिद के इस इंटेंस लुक को देखन के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 


आपको बताते चलें कि, इस फिल्म का टीजर को जारी करते हुए शाहिद ने कैप्शन में रिलीज डेट भी अनाउंट की है। कैप्शन में लिखा है, “फिल्मों में एक ब्लडी गुड टाइम के लिए रेडी हो जाइए।  ब्लडी डैडी 9 जून  2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर डायरेक्ट आएगी।